जमकर हुआ हंगामाः पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों में छीना झपटी

। जिले के रुड़की में देह व्यापार और जुए जैसे मामलों को लेकर कई कांग्रेसी कार्यकर्ता शुक्रवार को मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनके हाथों से पुतला छीन लिया। जिससे माहौल गरमा गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर जमकर छीना झपटी भी हुई। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।
27 जून को रुड़की के चंद्रशेखर चैक पर पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, महानगर कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने पहुंचे। हालांकि, उससे पहले ही वहां पर भारी पुलिस बल तैनात था। जहां पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने और पुतला फूंकने से मना कर दिया। इसके बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं माने और पुतला जलाने की तैयारी करने लगे।
जैसे ही कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष एडवोकेट चैधरी राजेंद्र सिंह पुतले में आग लगाने लगे, वैसे ही पुलिसकर्मी उनके हाथ से पुतला छीनने आ गए। हालांकि, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों की पुतले को लेकर जमकर छीना झपटी हो गई। हालांकि, बड़ी जद्दोजहद के बाद पुलिसकर्मी पुतला छीनकर ले गए। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले के बचे अवशेषों को फूंक कर अपना आक्रोश जताया।