अपराधउत्तराखंड

देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वन्यजीव तस्करी में लिप्त दंपती गिरफ्तार, 14 संरक्षित कछुए बरामद

देहरादून 04 दिसंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत रायवाला पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वन्यजीव तस्करी में शामिल एक दंपती को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से संरक्षित प्रजाति के 14 कछुए बरामद किए हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर चैकिंग के दौरान पकड़ी तस्करी
4 दिसंबर 2025 की सुबह रायवाला कोतवाली के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस टीम चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक लाल रंग की KUV 100 कार को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार हुई—
बेताबनाथ, पुत्र स्व. रोशन नाथ, निवासी काले की ढाल, सपेरा बस्ती, ऋषिकेश,बरखा, पत्नी बेताबनाथ, निवासी उपरोक्त कार की डिग्गी की तलाशी लेने पर पुलिस को थैलों में भरे 14 छोटे-बड़े संरक्षित कछुए मिले, जिनके संबंध में दंपती कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

नजीबाबाद से खरीदे गए थे कछुए
पूछताछ में आरोपी बेताबनाथ ने बताया कि वह कबाड़ी का काम करता है और कछुए नजीबाबाद निवासी एक व्यक्ति से खरीदे थे। दोनों आरोपी इन कछुओं को तस्करी कर ऋषिकेश ला रहे थे, जहां इन्हें महंगे दामों पर बेचने की योजना थी।
गिरफ्तार आरोपी
बेताबनाथ (35), निवासी काले की ढाल, सपेरा बस्ती, ऋषिकेश,बरखा, पत्नी बेताबनाथ
बरामदगी
संरक्षित प्रजाति के 14 कछुए
पुलिस टीम,निरीक्षक राजेन्द्र सिंह खोलिया, प्रभारी कोतवाली रायवाला,उपनिरीक्षक खुशाल सिंह रावत,हे.का. चन्द्रपाल,
कां. अमित सैनी,म.का. ऋतु,
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button