उत्तराखंडखेल

योगासन टैलेंट हंट-2025 सफलतापूर्वक सम्पन्न,राष्ट्रीय स्तर पर 150 प्रतिभागियों ने दिखाया योग कौशल

देहरादून 02 दिसंबर । योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ़ भारत के तत्वाधान में स्वामी विवेकानन्द पब्लिक स्कूल, देहरादून में आयोजित योगासन टैलेंट हंट-2025 का तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में लगभग 150 योगासन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों एवं निर्णायकों को प्रभावित किया।

प्रतियोगिता कुल 6 राउंड में आयोजित की गई। प्रारंभिक तीन राउंड में कुल 8 टीमें चयनित हुईं, जिनके बीच क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल राउंड कराए गए। फाइनल राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए Telangana Blaster Boys और Assam Raiser Girls टीम ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों विजेता टीमों को गोल्ड मेडल,प्रमाणपत्र,योगासन खेल रत्न,तथा ₹25000-की पुरस्कार राशि फेडरेशन की ओर से प्रदान की गई।

कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री एवं कथावाचक सुभाष जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ऋषिकुल योगपीठ के संस्थापक डॉ. देवनाथ शुक्ला तथा यूनिवर्सल योगा स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती नविता सिंह ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। सभी अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम प्रभारी एवं दिव्य योग एवं मेडिकल फाउंडेशन के संस्थापक नीरज चौधरी ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक एवं सहयोगी टीम का विशेष योगदान रहा, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे—
संजीव मोहन, रेनू रावत, अन्नू राठी, कविता पँवार, सरोज मोहन, अभिनंदन, शशि बिष्ट, मधु शर्मा, गीता जी एवं आदित्य जी।
कार्यक्रम का सशक्त संचालन अन्नू राठी द्वारा किया गया।

इस आयोजन में विभूति सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, KJ Jewellers, Swami Vivekananda Public School, New Era Academy, Divya Yog and Medical Foundation, महाकाल सेवा समिति सहित विभिन्न संस्थाओं का सहयोग सराहनीय रहा।

योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ भारत द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल प्रतिभागियों के कौशल का मंच बनी, बल्कि योग खेल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण साबित हुई।

Related Articles

Back to top button