Breaking Newsउत्तराखंड

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत

देहरादून 06 नवम्बर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अमित शाह के उत्तराखण्ड आगमन पर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री ने उनके उत्तराखण्ड प्रवास के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Related Articles

Back to top button