Breaking Newsउत्तराखंडदेश

बी.एस.नेगी पॉलिटेक्निक में अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद की संगोष्ठी आयोजित

देहरादून 10 जनवरी।

बी.एस. नेगी पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट में अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद, देहरादून चैप्टर द्वारा आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ मौन प्रार्थना के साथ किया गया। संगोष्ठी में पधारे मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत परिषद के अध्यक्ष श्री एस.एस. कोठियाल ने किया।
संगोष्ठी की मुख्य अतिथि प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि बदलते वैश्विक परिवेश में अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद जैसी संस्थाओं का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि मानवीय संवेदनाओं से जुड़े विषयों पर इस प्रकार की संगोष्ठियाँ आज के समय में अत्यंत सामयिक हैं, जिन पर सभी को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
परिषद के सभी चैप्टर्स के चेयरमैन तथा दिल्ली से पधारे विशिष्ट अतिथि श्री के.टी.एन. मल्होत्रा ने परिषद के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विकसित राष्ट्र के निर्माण में अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती जा रही है।
पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने देवभूमि में मानव और वन्य जीवों के बीच बढ़ते संघर्ष को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसके समाधान हेतु कारगर उपाय सुझाए। साइबर विशेषज्ञ राजीव सेमवाल ने साइबर अपराध की बारीकियों से उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया।
संगोष्ठी के वक्ता हर्ष डोभाल ने विश्व एवं देश की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों पर गहन चिंतन प्रस्तुत किया। उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण समिति के चेयरमेन कर्नल अजय कोठियाल ने देवभूमि उत्तराखंड की जनसमस्याओं के गंभीरता से समाधान पर जोर देते हुए सभी से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ के अवसर पर उन्होंने समूचे उत्तराखंड के विकास हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया।
मंच पर उपस्थित सभी अतिथि वक्ताओं ने श्रोताओं के गंभीर प्रश्नों के त्वरित उत्तर देकर उन्हें संतुष्ट किया। परिषद के संरक्षक राकेश ओबराय ने सामाजिक परिवेश में परिषद की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव बैरी ने महानगर देहरादून कमेटी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
राज्य बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष नमिता ममगाईं ने सभी अतिथियों का परिचय कराया। संगोष्ठी के समापन पर परिषद के उपाध्यक्ष डी.के. भट्ट (IPS) ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन परिषद के सचिव आदेश शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर पूर्व सूचना आयुक्त जे.पी. ममगाईं, दयानंद चंदोला, अशोक विंडलास, मधु बैरी, आर.के. बक्शी, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, अजीत तोमर, टी.आर. उनियाल (ITS से.नि.), शैल बिष्ट, शकुंतला चंदोला, धनपति कोठियाल, शालिनी कोठियाल, पी.सी. डंगवाल, एस.के. त्यागी, आनंद नौटियाल, प्रवीण ममगाईं, जनसंपर्क अधिकारी योगेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
संगोष्ठी में बी.एस. नेगी पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट की छात्राओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button