लोक भवन, देहरादून 23 जनवरी 2026 ।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को लोक भवन, देहरादून में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान राज्यपाल एवं श्रीमती यादव के मध्य विभिन्न सामाजिक एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।



