देहरादून 12 फरवरी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास पर विधायक श्री विनोद कंडारी एवं विधायक श्री महेश जीना ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने दोनों विधायकों से उनके क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।




