उत्तराखंडजनसुनवाई

तहसील दिवस में दर्ज शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें : अपर जिलाधिकारी

जसपुर तहसील दिवस में 52 शिकायतें दर्ज, 26 का मौके पर समाधान

जसपुर,17 फरवरी 2026 । मंडी परिसर में आयोजित तहसील दिवस में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में प्राप्त जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए पंजीकृत शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित किया जाए।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तहसील दिवस में पंजीकृत सभी समस्याओं को जन समर्पण पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि समस्याओं का समाधान उसी स्तर पर किया जाए, जिस स्तर की वह हैं, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
52 शिकायतें दर्ज, 26 का मौके पर निस्तारण
तहसील दिवस में राशन कार्ड, अतिक्रमण, पेयजल, सड़क निर्माण व मरम्मत, नलकूप, प्रमाण पत्र सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 52 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से लगभग 26 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
प्रमुख शिकायतें व अधिकारियों को निर्देश
ग्राम पुरनपुर निवासी द्वारा बैंक खाते का पाँच वर्षों का रिकॉर्ड मांगे जाने पर तहसीलदार को बैंक से समन्वय कर समाधान के निर्देश।
ग्राम अंगदपुर निवासी द्वारा खतौनी से नाम निरस्त करने के अनुरोध पर जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश।
मौहल्ला नत्था सिंह निवासी द्वारा वर्ष 2002 की वोटर लिस्ट मांगने पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश।
खेड़ा लक्ष्मीपुर निवासी द्वारा सिंचाई हेतु बंद नाले को खुलवाने पर अधिशासी अभियंता सिंचाई को निरीक्षण के निर्देश।
ग्राम मेघावाला निवासी द्वारा सफाई कचरे के निस्तारण पर खण्ड विकास अधिकारी को जांच कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश।
भूमि पैमाइश, जंगली जानवरों से सुरक्षा, अतिक्रमण हटाने, राशन कार्ड, जल जीवन मिशन, पाइप लाइन मरम्मत व बिछाने, परिवार रजिस्टर निर्माण जैसी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी ने तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाने के प्रकरण में उप जिलाधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर एक माह के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए।
जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में जनता एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनसमस्याएं सुनने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
इनकी रही उपस्थिति
तहसील दिवस में कनिष्ठ प्रमुख विमल कुमार, उप जिलाधिकारी राहुल शाह, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी के.एस. रावत, मुख्य उद्यान अधिकारी एस.के. शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वी.के. सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिम्वाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष जोशी, जिला आयुर्वेद यूनानी अधिकारी डॉ. आलोक शुक्ला, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार, विद्युत विभाग से जी.एस. कार्की, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button