देहरादून 17 फरवरी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में विभिन्न आयु वर्गों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना और पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। राज्य सरकार सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर निरंतर ठोस प्रयास कर रही है, ताकि सुरक्षित यातायात व्यवस्था के साथ स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम में विधायक श्री खजान दास, श्रीमती सविता कपूर सहित परिवहन विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग
उपस्थित रहे।




