हरिद्वार 14 दिसंबर। जिला हरिद्वार की विधानसभा पिरान कलियर में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली की गरिमामयी उपस्थिति में जन अधिकार पार्टी (ज) के जिला अध्यक्ष हरिद्वार–रुड़की ग्रामीण नदीम अहमद के नेतृत्व में जिला एवं विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस अवसर पर संगठन को सशक्त बनाने और जनहित की लड़ाई को और तेज़ करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
कार्यक्रम में सगीर मलिक जी एवं शमशाद अब्बासी को जिला उपाध्यक्ष, जबकि डॉ.असजद को जिला सचिव नियुक्त किया गया। वहीं हाजी इंतजार त्यागी को विधानसभा पिरान कलियर का प्रभारी, आज़ाद अली को विधानसभा अध्यक्ष, फिरोज़ को विधानसभा उपाध्यक्ष तथा शमीम अल्वी एवं सगीर अब्बासी को विधानसभा सचिव पिरान कलियर की जिम्मेदारी दी गई।
इस दौरान समाजसेवी अदनान अली, शाहनवाज़ अली, एडवोकेट अब्दुल्ला फारूक एवं साजिद अली
ने जन अधिकार पार्टी (ज) की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं नए साथियों को शुभकामनाएँ देते हुए यह विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके सहयोग से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जन अधिकार पार्टी (ज) जनता के हक़, न्याय और विकास की आवाज़ को और अधिक मजबूती से उठाएगी।


