उत्तराखंडराजनीती

भाजपा प्रदेश मुख्यालय से बूथ स्तर तक ‘मन की बात’ का जनसहभागिता के साथ हुआ आयोजन

देहरादून 22 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय सहित प्रदेशभर में बूथ स्तर तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को जनसहभागिता के साथ सुना गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा त्योहारों के अवसर पर लोकल फॉर वोकल की अपील को प्रदेश में पूरी तरह से अपनाने के लिए जनता के बीच व्यापक आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एआई समिट और कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों का उल्लेख हम सभी के लिए सीखने योग्य है। प्रधानमंत्री के अनुभव, संस्मरण और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के बूथ संख्या–5 पर स्थानीय जनता के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान विधायक श्री विनोद चमोली, मंडल अध्यक्ष श्री वासुदेव जखमोला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष देहरादून महानगर श्री रतन चौहान, मंडल महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक श्री राजकुमार भास्कर, बूथ अध्यक्ष श्री सुभाष मनोड़ी, शक्ति केंद्र संयोजक श्री रमन राजपूत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
वहीं पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भी प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार एवं श्री तरुण बंसल की उपस्थिति में मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय सचिव श्री जगमोहन रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता श्री मथुरा दत्त जोशी, टीका प्रसाद मैखुरी, श्रीमती सुलोचना राणा सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

Related Articles

Back to top button