अपराधउत्तराखंड

बोर्ड परीक्षा फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार 27 फरवरी । शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बोर्ड परीक्षा फर्जीवाड़े में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीन दिन पहले पुलिस ने परीक्षार्थी की जगह हिंदी का पेपर दे रहे सात आरोपितों को गिरफ्तार किया था, जबकि एक फरार हो गया था। प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र द्विवेदी की तहरीर पर कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई गई तो फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कर परीक्षा दिलाने वाले आरोपित की पहचान चंगेज अंसारी निवासी ज्वालापुर के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार आरोपित खुद को अल मौरीद हाईस्कूल ज्वालापुर का प्रिंसिपल बताता था और “द सक्सेज प्वॉइंट” नाम से ऑनलाइन कोचिंग ग्रुप चलाता था।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने ट्यूशन के नाम पर छात्रा के परिजनों से रकम ली और दूसरी छात्रा की फोटो लगाकर फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कराया। उसी के आधार पर वास्तविक परीक्षार्थी की जगह दूसरी छात्रा को परीक्षा दिलाई गई। पुलिस ने आरोपित को धोखाधड़ी, कूटरचना और सार्वजनिक परीक्षा में प्रतिरूपण कराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सावित्री शिक्षा सदन रावली महदूद की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button