उत्तराखंडराजनीती

लोजपा (रामविलास) का संगठन विस्तार: उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी में कई नई नियुक्तियाँ

देहरादून, 01 मार्च 2026 — लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तराखंड में अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में कई नई नियुक्तियों की घोषणा की है।
देहरादून स्थित ट्रांजिट हॉस्टल, रेस कोर्स ऑफिसर कॉलोनी में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के केदारनाथ पंडित (प्रदेश अध्यक्ष) ने संगठन विस्तार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियाँ सौंपीं।
घोषित नियुक्तियों के अंतर्गत सी.पी. सिंह को प्रदेश महासचिव (संगठन), नागेंद्र प्रसाद को प्रदेश सचिव एवं कार्यालय प्रभारी, मोहम्मद शमीम खान को जिला उपाध्यक्ष (देहरादून), काशीनाथ प्रसाद को जिला उपाध्यक्ष (देहरादून) तथा ज्ञान पटेल को जिला महासचिव (देहरादून) मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाकर मनोनयन पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा आगामी चुनावों के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।
बैठक में दून ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा और महामंत्री शशिकांत भट्ट ने भी सहभागिता की। इसके साथ ही कपिल शेखर, विनोद शर्मा, राजेंद्र कुमार, शकील अहमद, भूपेश यादव और पुष्पेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि इन नई नियुक्तियों से उत्तराखंड में लोजपा (रामविलास) का संगठन और अधिक सक्रिय व प्रभावी होगा।

Related Articles

Back to top button