देशराजनीती

पश्चिम बंगाल में गरजे ‘धाकड़ धामी’, हिंगलगंज से परिवर्तन यात्रा का आगाज़

ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले—तुष्टिकरण की राजनीति ने रोका विकास

देहरादून/हिंगलगंज 05 मार्च। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami गुरुवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने हिंगलगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान आयोजित जनसभा और रोड शो में बड़ी संख्या में लोग उमड़े और मुख्यमंत्री धामी के संबोधन को सुना।
जनसभा को संबोधित करते हुए धामी ने सनातन मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि “सनातनी हिंदू कभी डरता नहीं, वह सत्य और राष्ट्र के लिए हमेशा खड़ा रहता है।” उनके इस बयान पर सभा में मौजूद लोगों ने जोरदार उत्साह के साथ समर्थन जताया।
मुख्यमंत्री धामी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया गया है, जिसके कारण विकास की गति रुक गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार युवाओं को कर्मवीर बनाने के बजाय “भत्तावीर” बना रही है, जिससे उनके भविष्य के साथ अन्याय हो रहा है।
धामी ने कहा कि पश्चिम बंगाल आज भारी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और मातृशक्ति खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के कर्मचारियों को उनका अधिकार समय पर नहीं मिल रहा है और डीए तथा महंगाई भत्ता तक लंबित है।
शिक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हजारों स्कूल बंद हो चुके हैं, जिससे आने वाली पीढ़ी का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सीमा पार से हो रही अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर भी राज्य सरकार की चुप्पी को चिंताजनक बताया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही अराजक व्यवस्था समाप्त कर सुशासन, सुरक्षा और विकास का नया अध्याय शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ सर्वोच्च सिद्धांत है और इसी विचार के साथ पार्टी देश और समाज की सेवा कर रही है।
मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने अपने संबोधन में उत्तराखंड में लागू Uniform Civil Code in Uttarakhand (UCC), धर्मांतरण विरोधी कानून और अवैध मदरसों पर की गई कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लिए गए ये निर्णायक फैसले आज देशभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं और अन्य राज्यों के लिए भी नजीर बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मजबूत नेतृत्व, स्पष्ट नीति और राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना ही भाजपा की पहचान है, और इसी सोच के साथ पार्टी देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button