अपराधउत्तराखंड

काशीपुर में नाबालिग के शोषण से जुड़े संगठित गिरोह का खुलासा, 2 महिलाओं सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर,04 मार्च। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने नाबालिग बालिका के शोषण से जुड़े एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 03 मार्च 2026 को पीड़िता के परिजन द्वारा कोतवाली आईटीआई में तहरीर दी गई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री 17 मई 2025 को अचानक लापता हो गई थी। हाल ही में एक व्यक्ति से सूचना प्राप्त हुई कि बालिका हरियावाला क्षेत्र में एक मकान में रह रही है, जहां उसे कथित रूप से बंधक बनाकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए नाबालिग को चार व्यक्तियों के कब्जे से बरामद किया।
पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं एवं पॉक्सो अधिनियम की धाराओं 5/6 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
गिरफ्तार आरोपी—
जाहिद पुत्र शाहिद, निवासी ग्राम इस्लामनगर, हरियावाला, जनपद उधम सिंह नगर(मूल निवासी मुरादाबाद,उत्तर प्रदेश)
शिवम पुत्र नेपाल सिंह, निवासी महुआखेड़ागंज, कोतवाली आईटीआई, काशीपुर (मूल निवासी थाना भगतपुर,उत्तर प्रदेश) सोमा उर्फ जानवी,शोभा रानी
पुलिस टीम—
इस कार्रवाई में कोतवाल रवि कुमार सैनी के नेतृत्व में एसएसआई अरविंद बहुगुणा, एसआई मीनाक्षी मनराल, एसआई पुष्कर भट्ट, एएसआई दीपक चौहान, कांस्टेबल सुरेंद्र कांबोज, दीपक जोशी, दिनेश, सुनीता कांबोज एवं अर्पिता शामिल रहीं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों की भी गहन जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button