
देहरादून 06 मार्च । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा द्वारा अपने सुपुत्र शिवा वर्मा के विवाह समारोह से पूर्व आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-
अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को आपसी सद्भाव के साथ जोड़ने का कार्य करते हैं।
मुख्यमंत्री ने शिवा वर्मा को आगामी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

