लोक भवन में नॉर्थ ज़ोन कॉन्फ्रेंस के प्रतिनिधियों के सम्मान में सांस्कृतिक संध्या, राज्यपाल से CJI सूर्यकांत की शिष्टाचार भेंट


देहरादून, 11 अप्रैल 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित नॉर्थ ज़ोन रीजनल कॉन्फ्रेंस के क्रम में शनिवार को लोक भवन, देहरादून में प्रतिनिधियों के सम्मान में सांस्कृतिक संध्या एवं राजकीय भोज का आयोजन किया गया।
सांस्कृतिक संध्या के दौरान कलाकारों ने उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की।
इससे पूर्व गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल) से न्यायमूर्ति सूर्यकान्त ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने लोक भवन पहुंचने पर उनका स्वागत किया और सम्मेलन के सफल आयोजन की कामना की।
इस अवसर पर उच्चतम न्यायालय एवं उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्तिगण, उत्तर भारत के विभिन्न उच्च न्यायालयों से पधारे न्यायाधीश, कैबिनेट मंत्रीगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


