Breaking Newsउत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 3.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून 17 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत पांखू में विद्युत सब-स्टेशन का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 5.00 करोड की स्वीकृति प्रदान करते प्रथम किश्त में ₹ 2.00 करोड, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के ग्राम पंचायत मोत्यूराज में माँ कडॉई मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 25.00 लाख तथा जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र पिरान कलियर के नगर पंचायत पिरान कलियर द्वारा पृथक-पृथक कार्यों के क्रियान्वयन/पूर्ति हेतु ₹ 92.63 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
