उत्तराखंडदुर्घटना

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: फाटा-बड़ासू मार्ग पर डम्पर गहरी खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग 17 जुलाई । फाटा एवं बड़ासू के मध्य तरसाली के समीप गुरुवार देर शाम एक डम्पर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग के अनुसार 16 जुलाई 2026 को सायं 8:43 बजे सूचना प्राप्त हुई कि वाहन संख्या UK13CA0826 का डम्पर तरसाली के पास गहरी खाई में गिर गया है।
रेस्क्यू टीम द्वारा दी गई अद्यतन जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त डम्पर में दो लोग सवार थे। संयुक्त खोज एवं बचाव अभियान के दौरान संजय राणा (लगभग 45 वर्ष) का शव बरामद कर सड़क तक पहुंचा दिया गया। वहीं दूसरे व्यक्ति मोहन के शव का स्थान चिन्हित कर लिया गया है और उसे बाहर निकालने की कार्रवाई पूरी की जा रही है।
घटनास्थल पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीमों ने देर रात तक राहत एवं बचाव अभियान चलाया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button