उत्तराखंडदेश/दुनियाविविध

नेपाल आपदा के बाद उत्तराखंड में हेल्पलाइन सक्रिय, अब तक छह फोन कॉल प्राप्त

देहरादून 28 अगस्त । नेपाल में घटित भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता और उनकी जानकारी जुटाने के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) में स्थापित हेल्पलाइन लगातार सक्रिय है। अब तक राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को कुल छह फोन कॉल प्राप्त हुए हैं।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि हेल्पलाइन पर प्राप्त सभी सूचनाओं को केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के साथ साझा किया गया है। उन्होंने कहा कि SEOC के माध्यम से MHA के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नेपाल में उत्पन्न आपदा की स्थिति पर राज्य स्तर से निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा उत्तराखंड के नागरिकों से संबंधित प्राप्त सूचनाओं को संबंधित स्तर पर साझा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button