उत्तराखंडराजनीती

समय आया बूथ बूथ जाकर, जनआशीर्वाद से चुनाव जितवाने का : तीरथ सिंह रावत

हल्द्वानी 9 सितंबर। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश कार्य समिति को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी के बनाए उत्तराखंड को संवारने का कोई काम यदि कर रहा है तो वह प्रधानमंत्री मोदी हैं। वे एक अभिभावक की तरह राज्य के विकास जनता के कल्याण और दुख तकलीफों की चिंता करते हैं। प्रदेश में आए किसी भी तरह के संकट की घड़ी में मोदी जी पर जनता का बड़ा सहारा रहता है। केदारनाथ आपदा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा मोदी ने अन्य राज्य का मुख्यमंत्री होने के बावजूद संकट की घड़ी में मदद के हाथ बढ़ाए थे। शायद उसे देखते हुए ही बाबा ने उन्हें देश संवारने की जिम्मेदारी दी, जिसमें वह सौ फीसदी सफल हो रहे हैं। अब प्रदेश में चुनाव सामने है लिहाजा मोदी जी के हाथों को मजबूत करने और विकसित उत्तराखंड के निर्माण के लिए एक बार फिर हम सब कार्यकर्ता बूथ बूथ जाकर चुनाव जितवाने की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे

Related Articles

Back to top button