उत्तराखंडराजनीती

महिला अपराधों पर कांग्रेस का राजनैतिक पाखंड और दोगला चरित्र हुआ उजागर : मुन्ना चौहान

अंकिता के हत्यारों को सजा मिली,कांग्रेस कब अपने आरोपी सांसद पर करेगी कार्रवाई : भाजपा

*सीबीआई जांच में आ जायेगा अंतिम सच, जनता कांग्रेस को देगी देवभूमि की छवि खराब करने की सजा : मुन्ना चौहान*

देहरादून 17 अक्टूबर। भाजपा ने दुखद अंकिता मर्डर प्रकरण में कांग्रेस के प्रदर्शनों को पूरी तरह राजनैतिक पाखंड और दोगला चरित्र बताया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने इसमें इंसाफ सुनिश्चित कराया है और सीबीआई जांच में भी पूरा सच सामने आएगा, लिहाजा कांग्रेस को जनता देवभूमि की छवि खराब करने की साजिश देगी। वहीं निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस बताए वो कब तक अपने यौन शोषण के आरोपी सांसद पर कार्रवाई करेगी?

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस, दुखद अंकिता मर्डर प्रकरण को लेकर बहुत ही घृणित राजनीति कर रही है। क्योंकि ऐसी कोई भी कार्रवाई जो इस पूरी दुर्भाग्यपूर्ण घटना में की जा सकती थी, वह सरकार द्वारा की गयी है। 24 घंटे में आरोपियों को जेल भेजा गया, फिर एसआईटी जांच से जुटाए सबूतों और मजबूत पैरवी ने दोबारा उन्हें बाहर नहीं आने दिया। बहुत कम समय न्यायालय के माध्यम से आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनिश्चित करवाई गई। कोई ऐसा अवसर नहीं जब पीड़ित परिजनों का सुझाव न लिया गया हो। उनके आग्रह पर ही तीन बार सरकारी अधिवक्ता बदला गया और सजा मिलने के बाद भी अब सीबीआई जांच शुरू की गये है। स्वयं उच्च न्यायलय ने भी जांच प्रक्रिया और सरकार के प्रयासों पर संतुष्टि जाहिर की गई थी। इस पूरी न्यायिक प्रक्रिया में पूर्णतया पारदर्शिता और तत्परता से, बिना अपने पराए का भेद कर, दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई गई। प्रभावित परिजनों की भी सरकार द्वारा यथोचित आर्थिक एवं रोजगार संबंधी मदद की गई।

प्रदेश की जनता, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर बेटी को न्याय दिलाने की प्रक्रिया पर पूरी तरह संतुष्ट है। जिसके चलते ही, कांग्रेस द्वारा फैलाये प्रोपेगेंडा को नकारते हुए, लगातार चुनावों में जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। वावजूद इसके कांग्रेस नेताओं ने इस संवेदनशील मुद्दे पर झूठ और भ्रम परोसना नहीं छोड़ा है। एक बार फिर कांग्रेस पीड़ित परिजनों की भावनाओं पर घृणित राजनीति कर रही है। जबकि दिवंगत बेटी के माता पिता से मिलकर सीबीआई उच्च अधिकारियों ने शीघ्र जांच पूरी करने का भरोसा दिया है। वहीं जांच एजेंसियों द्वारा पहले भी अनुरोध किया गया था कि किसी के पास सबूत है तो पेश करें और आज भी पुख्ता सबूत पेश करने का अवसर कांग्रेस के पास भी है। लेकिन अफसोस इसके उलट कांग्रेस इसे विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत राजनैतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की जनता को न्यायालय पर भरोसा है, लेकिन कांग्रेस को नहीं। संवैधानिक संस्थाओं की तरह, कांग्रेस का रवैया न्यायिक प्रक्रिया पर भी नकारत्मक बना हुआ है। क्योंकि दिवंगत बेटी के हत्यारों को उम्रकैद की सजा मिलने से कांग्रेस को लगा कि उनके हाथ से एक बड़ा मुद्दा निकल गया है। तभी वह झूठ और भ्रम फैलाकर बेटी की आत्मा को भी अपमानित करने से बाज नहीं आ रही और देवभूमि की छवि खराब करने में लगी हुई है।

वहीं उन्होंने कांग्रेसी की पाखंडी राजनीति की पोल खोलते हुए कहा कि जो राहुल गांधी और कांग्रेसी दिल्ली से लेकर देहरादून तक घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, उनकी अब तक जुबान तक नहीं खुली है अपने यौन शोषण के आरोपी सांसद की आलोचना में। एक नहीं बल्कि 11-11 बच्चियों ने उनके प्रोफेसर सांसद पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं और यह आरोप जांच के बाद सही भी पाए गए। जेएनयू प्रशासन ने उन्हें बर्खास्त भी कर दिया लेकिन कांग्रेस नेतृत्व के कानों में जून तक नहीं रेंगी और कार्रवाई तो दूर लगातार उन्हें बचाने के प्रयास जारी है। लेकिन देश की जनता को भरोसा है कि जैसे उत्तराखंड में महिला अपराधों का कोई भी दोषी नहीं बचा है, वैसे ही दिल्ली में आरोपी कांग्रेसी सांसद के कृत्य पर सजा सुनिश्चित करवाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button