देहरादून,24 अक्टूबर।
उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शनिवार को लोक भवन में प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अलग-अलग शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान राज्यपाल डॉ. बिसेन ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। वहीं, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी राज्यपाल से मुलाकात कर शिष्टाचार भेंट की।

