भारतीय वैश्य महासंघ के दीपोत्सव में भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का दिखा अद्भुत संगम; मुंबई-दिल्ली के 35 कलाकारों ने प्रस्तुत किया भव्य महानाट्य
500 से अधिक वैश्य परिवारों ने एक साथ की मां लक्ष्मी की महाआरती, ‘मैं अयोध्या नगरी हूं’ महानाट्य ने मोहा मन
देहरादून 31 अक्टूबर
।दीपावली के पावन पर्व पर भारतीय वैश्य महासंघ, उत्तराखंड की ओर से शनिवार को जीएमएस रोड स्थित होटल सेफ्रॉन लीफ में वैश्य समाज की कुलदेवी मां महालक्ष्मी की भव्य महाआरती एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक वैश्य परिवारों ने सुसज्जित आरती की थालियों के साथ एकजुट होकर मां लक्ष्मी की महाआरती की। पूरा परिसर भक्ति, श्रद्धा और दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस अवसर पर धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का भी भव्य संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय वैश्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल, प्रदेश संयोजक राजेंद्र गोयल, महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल, महानगर महिला अध्यक्ष रीता अग्रवाल, वर्षा गोयल, अनु गोयल तथा जीएमएस मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने मां महालक्ष्मी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम से पूर्व उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने मां लक्ष्मी के चित्र के समक्ष दीपदान कर सुख-समृद्धि की कामना की।
**उत्तराखंड में पहली बार हुआ ‘मैं अयोध्या नगरी हूं’ महानाट्य का मंचन**
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुंबई और दिल्ली से आए प्रख्यात निर्देशक प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में लगभग 35 फिल्म एवं टीवी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भव्य महानाट्य ‘मैं अयोध्या नगरी हूं’ रहा। करीब ढाई घंटे की इस विशेष प्रस्तुति में प्रभु श्रीराम, अयोध्या नगरी और महाराजा अग्रसेन जी के जीवन से जुड़े अनछुए प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। उत्तराखंड में पहली बार मंचित इस महानाट्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों की शानदार अभिनय क्षमता, आकर्षक मंच सज्जा और प्रभावशाली प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने देर तक तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
महानाट्य में सतयुग से लेकर कलियुग तक की ऐतिहासिक एवं धार्मिक यात्रा को दर्शाया गया। अयोध्या नगरी के निर्माण, भगवान श्रीराम के मंदिर की स्थापना, विभिन्न ऐतिहासिक घटनाओं, बाबर के शासनकाल में मंदिर ध्वस्तीकरण तथा न्यायालय के आदेश के बाद राम मंदिर निर्माण तक के प्रसंगों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही महाराजा अग्रसेन के जीवन, उनके साम्राज्य और समाज को दिए गए आदर्शों को भी मंच पर जीवंत किया गया।
**महाराजा अग्रसेन का एक ईंट-एक रुपया का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक : राजेंद्र गोयल**
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि वैश्य समाज अपनी मेहनत, ईमानदारी और उद्यमशीलता के लिए जाना जाता है। समाज के लोग देश और प्रदेश की आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। वैश्य समाज को लक्ष्मी पुत्र कहा जाता है और यह समाज सदैव राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी रहा है।
कार्यक्रम में महापौर सौरभ थपलियाल, पद्म श्री डॉक्टर आर के जैन, विधायक सविता कपूर, राज्यमंत्री पुनीत मित्तल भी उपस्थित रहे।
प्रदेश संयोजक राजेंद्र गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का एक रुपया और एक ईंट का सिद्धांत सामाजिक समरसता, सहयोग और परस्पर सहायता का अनुपम उदाहरण है। यह सिद्धांत आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना अपने समय में था। कार्यक्रम में इसी आदर्श पर आधारित एक आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई, जिसने सामाजिक एकता और सहयोग का संदेश दिया।
**500 से अधिक परिवारों ने एक साथ की महाआरती**
प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि इस वर्ष महाआरती में 500 से अधिक वैश्य परिवारों ने एक साथ सुसज्जित थालियों के साथ भाग लिया। धनतेरस के उपलक्ष्य में संस्था की ओर से सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को मां लक्ष्मी की आरती के लिए निःशुल्क आरती थालियां वितरित की गईं। असत्य, अत्याचार और अंधकार को दूर कर ज्ञान एवं प्रकाश का संदेश देने के उद्देश्य से हजारों दीप प्रज्वलित कर प्रकाशोत्सव मनाया गया। मां महालक्ष्मी के आशीर्वाद स्वरूप उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रतीकात्मक ‘खजाना’ भी वितरित किया गया।
**आठ वर्षों में वैश्य समाज को संगठित करने का किया प्रयास : विनोद गोयल**
महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल ने संगठन की पिछले आठ वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय वैश्य महासंघ का उद्देश्य वैश्य समाज को संगठित करना, सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना और समाज के लोगों को एक साझा मंच प्रदान करना है। उन्होंने दीपावली के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और निरंतर उन्नति की कामना की।
कार्यक्रम में भारतीय वैश्य महासंघ के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्यों ने मां लक्ष्मी की महाआरती कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने प्रसाद स्वरूप सहभोज का आनंद लिया।
**ये रहे उपस्थित**
इस अवसर पर महिला अध्यक्ष रीता अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद, कोषाध्यक्ष अजय गर्ग, मीडिया प्रभारी एडवोकेट संजय कुमार गर्ग, राजीव गर्ग, राजकुमार मित्तल, हरिराम महावर, संजय गुप्ता, मनीष तायल, संजय बंसल, आनंद स्वरूप गुप्ता, अतुल गुप्ता, मंजुल गुप्ता, राकेश मित्तल, गौरव गुप्ता, शीशपाल, पंकज गुप्ता, हितेश अग्रवाल, पराग अग्रवाल, संदीप सिंघल, वर्षा गोयल, मीनाक्षी अग्रवाल, अनिल गोयल, वंदना गोयल, पंकज जैन, श्याम सुंदर अग्रवाल, आकाश गर्ग, सौरभ अग्रवाल, महेश गर्ग, विनोद तायल, जय भगवान गोयल, अनुराग गर्ग, राजीव अग्रवाल, संजीव गुप्ता, सोहनलाल गर्ग, विनोद सिंघल, अमित गुप्ता, आनंद गुप्ता, अनिल गर्ग, हरीश गुप्ता, अभिलाष गुप्ता, अमित कंसल, अनुराधा गर्ग, डॉ. समीक्षा गर्ग, पंकज कंसल, वंदना अग्रवाल, एसके मित्तल, मनोज गोयल, रीना सिंघल, मधु गुप्ता,संगीता मित्तल गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल और जीएमएस मंडल के संजय गर्ग ने संयुक्त रूप से किया।


