उत्तराखंडधर्म/संस्कृति
दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर यज हवन कर श्रृद्धा पूर्वक किया जायेगा स्मरण

देहरादून 24 सितम्बर। एकात्म मानववाद के पुरोधा पं० दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय पार्क, देहरादून में गुरुवार दि०25 सितम्बर को प्रातः 10-00 यज हवन कर श्रद्धा सुमन अर्पण कर स्मरण किया जायेगा। दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान द्वारा दीनदयाल उपाध्याय, उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष शुभा वर्मा तथा प्रदेश महासचिव सुभाषिनी डिमरी द्वारा पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के सभी अनुयायियों सहित प्रदेश सरकार के मंत्री/ विधायको तथा भाजपा संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सादर आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि आयोजन में दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे।