उत्तराखंडव्यापार

दीपावली पर सुविधा सुपरमार्केट का धमाका, 80 प्रतिशत तक की छूट के साथ ग्राहकों को मिलेगा खरीदारी का महालाभ

अनिल गुप्ता बोले- ग्राहकों का विश्वास और संतुष्टि ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी, 59 रुपये से शुरू गिफ्टिंग रेंज में छोटे से लेकर प्रीमियम उपहारों तक की भरपूर वैरायटी

*बीकानेर की मिठाइयां, मेरठ की मशहूर गजक और उत्तराखंड की बाल मिठाई समेत हजारों आकर्षक उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध*

देहरादून,01 नवंबर। दीपावली के त्योहार पर खरीदारी को यादगार और किफायती बनाने के लिए उत्तराखंड की अग्रणी रिटेल चेन सुविधा सुपरमार्केट ने अपने बहुप्रतीक्षित ‘बिग दिवाली मेले’ के तहत ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स की सौगात पेश की है। चुनिंदा उत्पादों पर 80 प्रतिशत तक की छूट, 1+1, 1+2 और 1+3 जैसे विशेष ऑफर्स के साथ ग्राहकों को इस बार खरीदारी का शानदार अवसर मिल रहा है। छोटी से छोटी गिफ्टिंग से लेकर प्रीमियम उपहारों तक की विशाल रेंज एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई है।

पटेल नगर स्थित सुविधा सुपरमार्केट में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रबंधन के मुख्य प्रतिनिधि अनिल कुमार गुप्ता एवं सुरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास और उनकी संतुष्टि ही सुविधा सुपरमार्केट की सबसे बड़ी पूंजी है। कंपनी का प्रयास हमेशा यही रहा है कि ग्राहकों को उचित कीमत पर बेहतरीन गुणवत्ता के उत्पाद उपलब्ध कराए जाएं। दीपावली के अवसर पर विशेष रूप से तैयार किए गए ऑफर्स का उद्देश्य ग्राहकों को अधिकतम बचत के साथ बेहतर खरीदारी का अनुभव देना है।

अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 1971 में एक छोटी सी दुकान से शुरू हुआ सुविधा का सफर आज उत्तराखंड के प्रमुख रिटेल नेटवर्क के रूप में स्थापित हो चुका है। वर्षों से ग्राहकों के साथ बना विश्वास ही संस्था की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सुविधा के लिए बिग दिवाली मेला केवल छूट और सेल तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राहकों के साथ अपने रिश्तों को और मजबूत करने का अवसर भी है।

उन्होंने बताया कि दीपावली पर सुविधा के ड्राई फ्रूट्स की कीमतों का ग्राहकों को विशेष इंतजार रहता है। इस वर्ष भी बादाम गिरी 1,049 रुपये प्रति किलो, काजू 1,049 रुपये प्रति किलो, किशमिश 499 रुपये प्रति किलो तथा अखरोट गिरी 1,249 रुपये प्रति किलो की आकर्षक दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड के राजमा, दालें एवं अन्य स्थानीय उत्पाद भी बेहतर गुणवत्ता और उचित कीमतों पर उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल कम कीमत पर सामान बेचना नहीं, बल्कि ग्राहकों को सही कीमत पर बेहतरीन गुणवत्ता देना है। उत्पादों की खरीद, चयन और गुणवत्ता जांच से लेकर स्टोर तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया में विशेष सावधानी बरती जाती है।

**देशभर के मशहूर स्वाद और हजारों गिफ्ट आइटम्स का खजाना**

सुविधा सुपरमार्केट में इस बार दीपावली की खरीदारी के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध उत्पादों की विशेष रेंज तैयार की गई है। इसमें बीकानेर की मशहूर मिठाइयां, मेरठ की सुप्रसिद्ध गजक, उत्तराखंड की बाल मिठाई, विभिन्न प्रकार के नमकीन, बेहतरीन ड्राई फ्रूट्स और त्योहारों की विशेष खाद्य सामग्री शामिल हैं। इसके अलावा हजारों की संख्या में आकर्षक गिफ्ट आइटम्स उपलब्ध हैं।

अनिल गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों की जरूरतों और बजट को ध्यान में रखते हुए विशेष गिफ्टिंग रेंज तैयार की गई है। इसमें प्रीमियम ड्राई फ्रूट थाल, आकर्षक ड्राई फ्रूट बास्केट और खूबसूरत गिफ्ट बॉक्स शामिल हैं। खास बात यह है कि गिफ्टिंग रेंज मात्र 59 रुपये से शुरू होती है। इसके अतिरिक्त क्रॉकरी, स्टील, कुकवेयर, ग्लासवेयर और कैसरोल सहित अनेक श्रेणियों में भी आकर्षक विकल्प मौजूद हैं। इस प्रकार ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार छोटे उपहार से लेकर प्रीमियम गिफ्टिंग तक की खरीदारी कर सकते हैं।

**अंतिम दिनों तक खरीदारी के लिए विशेष तैयारी**

सुविधा प्रबंधन ने दीपावली के अंतिम दिनों में भी ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्टॉक और इन्वेंट्री की विशेष व्यवस्था की है। प्रबंधन के अनुसार आज के ग्राहक उपहार के साथ उसकी आकर्षक पैकेजिंग और शानदार प्रस्तुति को भी महत्व देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए गिफ्टिंग उत्पादों की गुणवत्ता और उनकी पैकेजिंग पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि ग्राहकों को अंतिम समय में भी मनपसंद उपहार आसानी से मिल सकें।

**दीपावली दान उत्सव से बेजुबान गौवंश की सेवा**

सुविधा सुपरमार्केट ने व्यावसायिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सरोकारों को भी अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है। इसी क्रम में इस दीपावली ‘दीपावली दान उत्सव’ अभियान चलाया जा रहा है। एनिमल वेलफेयर के सहयोग से इस पहल के अंतर्गत बेसहारा और जरूरतमंद गौवंश के उपचार एवं देखभाल के लिए ग्राहकों को योगदान देने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। प्रबंधन के अनुसार इस अभियान के माध्यम से अब तक 20 हजार से अधिक गायों का उपचार किया जा चुका है।

अनिल गुप्ता ने कहा कि त्योहारों की खुशियां केवल अपने परिवार और अपनों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि समाज के जरूरतमंदों और बेजुबान जीवों तक भी पहुंचनी चाहिए। सुविधा सुपरमार्केट का प्रयास है कि दीपावली पर खरीदारी के साथ सेवा और संवेदना का संदेश भी जन-जन तक पहुंचे।

पत्रकार वार्ता में सुविधा सुपरमार्केट के प्रतिनिधि अभिलाषा गुप्ता, गर्वित गुप्ता एवं अर्पित गुप्ता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button