उत्तराखंडराज्य

संविधान दिवस पर देहरादून में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, एकता–अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प

देहरादून, 26 नवंबर । संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को जनपद देहरादून के सभी राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों तथा विभिन्न सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ ली।

मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौडियाल ने बताया कि जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने भी प्रतिभाग किया।

सीईओ ने बताया कि शिक्षण संस्थानों में संविधान के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए गोष्ठियों एवं परिचर्चाओं का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने संविधान में निहित मूल अधिकारों, कर्तव्यों और नागरिक दायित्वों का निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के तहत कई विद्यालयों में वाद-विवाद, क्विज़ तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों में संविधान दिवस की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप राष्ट्रीय एकता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया।

Related Articles

Back to top button