Breaking Newsउत्तराखंड

संविधान दिवस पर सचिवालय में गूँजी प्रस्तावना, अधिकारियों ने दोहराई प्रतिबद्धता

देहरादून, 26 नवम्बर ।संविधान दिवस पर मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ किया प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को सचिवालय में मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों ने प्रस्तावना पट पर हस्ताक्षर कर संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्री दीपक कुमार, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल, श्री नवनीत पाण्डेय, डीजी सूचना श्री बंशीधर तिवारी, वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव (मुख्य सचिव) श्री एम.एल. उनियाल, वरिष्ठ निजी सचिव श्री जी. सी. लोहानी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button