उत्तराखंडजनसुनवाई

मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल में जनता से की मुलाकात, समस्याओं के समाधान को दिए निर्देश

नैनीताल, 27 नवंबर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने नैनीताल प्रवास के दौरान प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

ग्राम सौड़ से आए ग्रामीणों ने पंगोट–देचौड़ी सड़क स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण की उनकी मांग पूरी होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

इसके साथ ही ग्रामीणों ने राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ में अध्यापकों की तैनाती और भवन निर्माण की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, आयुक्त कुमाऊँ मंडल दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button