उत्तराखंडराजनीती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट, दायित्व ग्रहण पर दी बधाई

दिल्ली / देहरादून, 21 दिसंबर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री नबीन को पार्टी में महत्वपूर्ण दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि श्री नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठन देशभर में नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त करेगा।
भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य तथा उत्तराखंड सहित देश के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में भाजपा सरकार द्वारा जनकल्याण, विकास एवं सुशासन के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी साझा की।
श्री नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए उत्तराखंड सरकार के कार्यों की सराहना की और राज्य के निरंतर विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
यह शिष्टाचार भेंट पार्टी संगठन को मजबूत करने और आपसी समन्वय को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही

Related Articles

Back to top button