Breaking Newsउत्तराखंड

कालिंदी पास क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान पूर्ण, 19 ट्रेकर्स-पोर्टर्स को सुरक्षित निकाला

दो दिनों में हेलीकॉप्टर से हर्षिल हेलीपैड पहुंचाए गए सभी 19 लोग, स्वास्थ्य परीक्षण में सभी स्वस्थ मिले

उत्तरकाशी,29 सितंबर। कालिंदी पास क्षेत्र में संचालित रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। अभियान के दौरान कुल 19 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकालकर हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को कालिंदी पास क्षेत्र से 11 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड लाया गया। इसके बाद 29 सितंबर 2026 को 08 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को सुरक्षित हर्षिल पहुंचाया गया। इस प्रकार दो दिनों में कुल 19 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को कालिंदी पास क्षेत्र से सुरक्षित निकाला गया।
हर्षिल हेलीपैड पहुंचने के बाद सभी ट्रेकर्स/पोर्टर्स का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। इसके साथ ही कालिंदी पास क्षेत्र में चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान पूर्ण कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button