अपराधउत्तराखंड

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, थाना प्रेमनगर पुलिस की कार्रवाई

देहरादून, 21 दिसंबर। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद मथुरा, उत्तर प्रदेश की निवासी एक युवती द्वारा थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अभियुक्त रोहित पुत्र सुरेंद्र प्रसाद सिंह, निवासी देवन बीघा, थाना शाहपुर, जिला नवादा (बिहार), उम्र 24 वर्ष, वर्ष 2024 में सिहनीवाला स्थित एक शिक्षण संस्थान में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान पीड़िता की उससे स्नैपचैट के माध्यम से पहचान हुई।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि अभियुक्त द्वारा उसे शादी का झांसा देकर बालाजी धाम के पास झाझरा, प्रेमनगर क्षेत्र में एक किराए के कमरे में कुछ दिनों तक रखा गया। इस दौरान अभियुक्त ने शादी का वादा कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि सितंबर 2025 तक अभियुक्त लगातार शादी का झांसा देता रहा और इस अवधि में पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
बाद में जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो अभियुक्त ने उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस संबंध में थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0: 201/2025, धारा 351(2)/352/69 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रोहित कुमार को आज 21 दिसंबर 2025 को प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की विवेचना जारी है।

Related Articles

Back to top button