उत्तराखंडराजनीती

लक्सर लोको रेलवे कॉलोनी में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम, बड़ी संख्या में महिलाओं ने थामा पार्टी का दामन

हरिद्वार, 21 दिसंबर।

विधानसभा क्षेत्र लक्सर के अंतर्गत लक्सर लोको रेलवे कॉलोनी में पार्टी की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती संगुफता खान के नेतृत्व में एक भव्य सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और पार्टी की जनहितकारी नीतियों, सामाजिक न्याय, समान अधिकार एवं जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने के संकल्प से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पार्टी बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग—महिलाओं, युवाओं, मजदूरों, किसानों तथा कमजोर और वंचित तबकों—के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। पार्टी की नीतियां जनसरोकारों से जुड़ी हैं, यही कारण है कि आज लोग स्वेच्छा से पार्टी से जुड़कर संगठन को और अधिक मजबूत बना रहे हैं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला प्रभारी हरिद्वार श्री फैजान अंसारी, जिला उपाध्यक्ष श्री मांगा हसन, ब्लॉक अध्यक्ष श्री एहसान शाह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए इसे पार्टी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभ संकेत बताया।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं में यासमीन, सादिया, सोफिया, शाइस्ता, रीका, सोनिया, कहकशा, आलिया, मेहरूबा, सानिया, मेहराना, किसवर, नूरजहां, कमरी, चांदनी, साईना, शमा परवीन, उजमा, यासमीन, शाम, गुलनाज सहित अनेक महिलाओं ने पार्टी की विचारधारा में आस्था जताते हुए संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत करने और समाज के हर वर्ग की आवाज़ बुलंद करने के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button