देहरादून 27 दिसंबर ।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नित्यानंद स्वामी के नेतृत्व में नवगठित उत्तराखंड राज्य की प्रशासनिक नींव सुदृढ़ हुई। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, सरल व्यक्तित्व और मजबूत प्रशासनिक निर्णयों के माध्यम से राज्य को विकास की दिशा प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी जी का संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहा। उनके जीवन में निहित नैतिक मूल्यों, सादगी और लोककल्याण के आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी नित्यानंद स्वामी के योगदान को सदैव कृतज्ञता के साथ स्मरण करेंगे।

