राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने प्रदेशवासियों को दी छठ पर्व की शुभकामनाएं, मुख्य सचिव के आवास पहुंचकर दी बधाई
छठ पर्व प्रकृति की उपासना के साथ नदियों और जल स्रोतों के संरक्षण का भी देता है संदेश : राज्यपाल
देहरादून,14 नवंबर। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने प्रदेशवासियों को छठ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन के आग्रह पर राज्यपाल उनके आवास पहुंचे और उन्हें छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि छठ पर्व भगवान सूर्य की उपासना का पावन पर्व है। यह पर्व न केवल प्रकृति के प्रति आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि नदियों एवं जल स्रोतों की स्वच्छता और उनके संरक्षण के लिए भी प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व समाज के सभी लोगों को आपसी प्रेम, सद्भाव और मिल-जुलकर रहने का संदेश देता है।
राज्यपाल ने कहा कि प्रकृति की पूजा और पर्यावरण संरक्षण की भावना इस पर्व को विशेष महत्व प्रदान करती है। उन्होंने इस पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

