आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्तराखंड को मिला गौरव, दो चिकित्सा अधिकारियों को मिली प्रतिष्ठित फेलोशिप
डॉ. डी. सी. पसबोला व डॉ. अजय चमोला ‘फेलोशिप इन आयुर्वेद (FAIPU)’ से सम्मानित
देहरादून, 28 दिसंबर।
उत्तराखंड आयुर्वेद विभाग के लिए गौरव का विषय बनते हुए विभाग के दो वरिष्ठ, अनुभवी एवं प्रख्यात आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों डॉ. प्रो. डी. सी. पसबोला एवं डॉ. अजय चमोला को “फेलोशिप इन आयुर्वेद (FAIPU)” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान एसोसिएशन ऑफ इंडियन प्राइवेट यूनिवर्सिटीज (AIPU), गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) द्वारा प्रदान किया गया।
AIPU के डायरेक्टर (फेलोशिप अफेयर्स) डॉ. सी. वेणुगोपाल राव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नवीन अमन्ना की ओर से यह प्रतिष्ठित उपाधि आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट, समर्पित एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान की गई है।
इसके साथ ही AIPU द्वारा डॉ. अंकिता नौटियाल को आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए “मेंबरशिप ऑफ नेशनल एसोसिएशन ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन (MNAAM)” से सम्मानित किया गया है।
इस उपलब्धि पर आयुर्वेद विभाग में हर्ष का माहौल है। सम्मान प्राप्त सभी चिकित्सकों को उनके परिजनों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों की ओर से हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।


