देहरादून, 11 सितंबर। स्टारवुड होटल, त्यागी रोड में ग्लोबल बिजनेस सिस्टम एवं देवभूमि एंटरप्राइजेज की ओर से संयुक्त रूप से डीलर मीट का आयोजन किया गया। ग्लोबल बिजनेस सिस्टम व देवभूमि एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर पंकज गुप्ता एवं क्षितिज गुप्ता के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में देहरादून, विकासनगर, मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार, उत्तरकाशी एवं श्रीनगर गढ़वाल सहित विभिन्न क्षेत्रों के करीब 200 डीलरों ने प्रतिभाग किया।
डीलर मीट का मुख्य उद्देश्य आगामी फेस्टिवल सीजन को देखते हुए डीलरों को विभिन्न कंपनियों के उत्पादों, उनकी नई रेंज तथा विशेष योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान विभिन्न कंपनियों की ओर से अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए गए और डीलरों को उत्पादों की खूबियों एवं उपलब्ध ऑफरों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में ऐरा कंपनी के ग्लास एवं जार, बेस्टेक कंपनी के नॉन-स्टिक बर्तन एवं यूनाइटेड मिक्सर-कुकर, लेजर रिच क्राफ्ट के गिफ्ट सेट, सिगनोरा वेयर कंपनी के किचन टूल्स एवं कटलरी, ग्लास व स्टील के बर्तन, कॉपर के गिफ्ट सेट व मिक्सी तथा गाला कंपनी के क्लीनिंग प्रोडक्ट सहित विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए गए। इसके अलावा लारा बोरोसिल के ग्लास एवं थर्मोवेयर समेत अन्य कंपनियों के उत्पाद भी स्टॉल पर उपलब्ध रहे।
फेस्टिवल सीजन को ध्यान में रखते हुए कंपनियों ने डीलरों के लिए आकर्षक डिस्काउंट स्कीम एवं स्पॉट ऑफर भी पेश किए। आयोजकों के अनुसार डीलरों ने इन योजनाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेष ऑफरों का लाभ उठाया।
कंपनियों के प्रतिनिधि एवं प्रमुख व्यापारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में सिगनोरा वेयर के निदेशक मृणाल बंसल, गाला कंपनी के एएसएम शिवानंद मिश्रा, हीरा ग्लास वेयर से हिमांशु वत्स, बेस्टेक कंपनी के जोनल मैनेजर सेल्स मुकेश मिश्रा, लेजर कंपनी के एएसएम वरुण मुखी, मिस्टर कुक यूनाइटेड के सेल्स हेड अंकुश वर्मा तथा हरकुलीश कंपनी के आरएम अजय शर्मा मौजूद रहे।
इसके साथ ही डिस्ट्रीब्यूशन संगठन के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल एवं जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के महामंत्री धन प्रकाश गोयल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। ऋषिकेश से पाहवा क्रॉकरी एवं हिमालय किचन तथा डोईवाला से ग्रे एंड गो सहित विभिन्न डीलर प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि भी डीलर मीट में उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से कंपनियों और डीलरों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने के साथ-साथ बाजार में नए उत्पादों और फेस्टिवल सीजन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलती है।




