उत्तराखंडधर्म/संस्कृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुन्दरलाल बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, पर्यावरण संरक्षण के प्रति योगदान को किया नमन

देहरादून, 09 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरणविद, चिपको आंदोलन के प्रणेता तथा पद्म विभूषण से सम्मानित स्व. श्री सुन्दरलाल बहुगुणा की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुन्दरलाल बहुगुणा जी का जीवन प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए समर्पित रहा। उन्होंने चिपको आंदोलन के माध्यम से पूरे देश को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया और जन-जन को जागरूक करने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुगुणा जी द्वारा दिया गया अमूल्य योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें प्रकृति के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं से बहुगुणा जी के आदर्शों को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button