
*कांग्रेसी अंदरूनी रण के लिए बना रही नीति, भाजपा ने जन आशीर्वाद की बनाई रणनीति : राम माधव*
देहरादून 15 नवंबर। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, प्रदेश प्रभारी, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आगामी दिसंबर माह के सांगठनिक कार्यक्रमों एवं चुनावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई है। जिसके दौरान मीडिया से बातचीत में प्रदेश प्रभारी श्री राम माधव ने कहा कि भाजपा पिछले दो चुनावों से भी बड़ी जीत की दृष्टि से आगे बढ़ रही है। साथ ही कांग्रेसी रणनीति को लेकर तंज किया कि वहां आपस रण बहुत है, जिसके लिए नीति बन रही है, भाजपा जनता का आशीर्वाद पाने के लिए योजना बना रही है।
पार्टी मुख्यालय में आज तीन अलग अलग महत्वपूर्ण बैठकें केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री संगठन श्री बी एल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री राम माधव, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, प्रदेश सह प्रभारी श्री अरविंद मेनन, श्रीमती बांसुरी स्वराज, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री फणींद्रनाथ शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सिद्धार्थ यादव, प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, श्रीमती दीप्ति रावत, श्री तरुण बंसल, कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक, दायित्वधारी श्री ज्योति प्रसाद गैरोला, श्री सुरेश भट्ट, श्री बलराज पासी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान,मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री सुरेश जोशी समेत अपेक्षित प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए।
इस दौरान मीडिया के सवालों का प्रदेश प्रभारी श्री राम माधव ने बताया कि चुनाव की तैयारी हम जोर-शोर से कर रहे हैं। इसी क्रम में चुनावी संबंधी कई विषयों को लेकर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की उपस्थिति में चर्चा हुई है और चुनाव की योजना, रणनीति पर काम किया गया है। कहा, रणनीति को लेकर हम सिर्फ ये कह सकते हैं कि भाजपा प्रदेश में इस बार 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों से भी अधिक सीटें जीतने जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस द्वारा रणनीतिक तैयारियों के दावे के सवाल पर व्यंग कसते हुए कहा कि कांग्रेस के अंदर बहुत रण हो रहा है, लिहाजा वहां नीति उसे रोकने के लिए बन रही होगी। जबकि भाजपा जनता का पहले से अधिक आशीर्वाद प्राप्त करने की दृष्टि से योजना बना रही है।
वहीं बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनाव में जाने के लिए तैयार है और उसी दृष्टि से आज ये बैठकें हुई हैं। जिसमें चर्चा की गई कि हमें आगामी कार्यक्रम कैसे सफलतापूर्वक सम्पन्न करने हैं, कैसे हर वर्ग, हर जाति का ख्याल रखना है और किस तरह हर श्रेणी तक हमें पहुंचना है। इसी तरह हम आउटरीच प्रोग्राम को करेंगे और कैसे अपने कार्यकर्ताओं के साथ भी लगातार संवाद बनाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा के मुद्दे, समस्याएं एवं उनके निवारण और सरकार उपलब्धियां को किस तरह से संकलित कर पृथक पृथक योजना बनानी है। जो 23 ऐसी विधानसभाएं हैं जहां हम पिछला चुनाव नहीं जीते हैं और आज पार्टी के विधायक नहीं है तो उनका भी एक आकलन किया गया।
उन्होंने बताया कि आगामी सांगठनिक कार्यक्रम जो पार्टी के होने वाले हैं, उन्हें सफल बनाने की लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही बताया कि शीघ्र पार्टी का एक रिपोर्ट कार्ड आने वाला है और उसका भी एक विमोचन का कार्यक्रम जल्दी सुनिश्चित होगा, वहीं मीडिया सेंटर भी शुरू किया जाएगा और 21 और 22 नवंबर को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की भी चर्चा बैठक में हुई। वहां इसी दौरान प्रदेश कोर कमेटी की बैठक भी होगी, उसके विषयों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।



