देहरादून 13 जनवरी । एसएसपी देहरादून अजय सिंह के नेतृत्व में पटेलनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्र में हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने वादी के बहनोई समेत कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 91,950 रुपये नगद, 02 अवैध तमंचे (315 बोर), 04 जिंदा कारतूस, 02 अवैध चाकू एवं 01 आलानकब बरामद किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात का मास्टरमाइंड वादी की फुफेरी बहन का पति ही निकला।
घटना का विवरण
दिनांक 09 जनवरी 2026 को वादी शराफत पुत्र दिलशाद अली, निवासी वन विहार मेहूंवाला, देहरादून ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर दी कि अज्ञात बदमाशों ने रात के समय उनके घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट कर 01 लाख रुपये नगद एवं आभूषण लूट लिए।
तहरीर के आधार पर थाना पटेलनगर में
मु0अ0सं0-15/2026
धारा 331(4)/309(6)/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों द्वारा—
घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच
संदिग्धों की पहचान
मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया
लगातार प्रयासों के बाद 13 जनवरी 2026 को तेलपुर चौक के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सभी 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
मुख्य आरोपी बुशरान राणा ने पूछताछ में बताया कि वह वादी की बुआ का दामाद है। उसे जानकारी थी कि वादी ने सहारनपुर में अपनी जमीन का सौदा किया है और उसे लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये मिलने वाले हैं।
इसी लालच में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।
दिनांक 08 जनवरी 2026 की रात वह अपने साथियों को वादी का घर दिखाकर मौके से चला गया। उसके साथियों ने तमंचे व चाकू दिखाकर घरवालों को डरा-धमकाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
हालांकि जमीन का सौदा फेल होने के कारण वादी के पास बड़ी रकम नहीं थी, जिससे बदमाशों को केवल 01 लाख रुपये व कुछ ज्वैलरी ही मिल सकी।
लूटी गई ज्वैलरी की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा आरोपियों का पीसीआर (रिमांड) लिया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
बुशरान राणा पुत्र स्व. याकूब
निवासी: शिवपुरी नई बस्ती, थाना खतौली, मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) उम्र 31 वर्ष
आसिफ उर्फ बबलू पुत्र स्व. बाबू
निवासी: शिव मंदिर रोड, खतौली, मुजफ्फरनगर उम्र 35 वर्ष
इरफान पुत्र स्व. छौनी
निवासी: किजियान मोहल्ला, मुजफ्फरनगर उम्र 45 वर्ष
राजकुमार उर्फ अनिल पुत्र स्व. बलदेव
निवासी: ग्राम उमरपुर, थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर उम्र 55 वर्ष
वासिफ पुत्र स्व. जहीर
निवासी: रहमतनगर, कस्बा बघरा, मुजफ्फरनगर उम्र 36 वर्ष
बरामदगी विवरण
नगद धनराशि – ₹91,950
अवैध तमंचे (315 बोर) – 02
जिंदा कारतूस – 04
अवैध चाकू – 02
आलानकब – 01
पुलिस टीम
निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी – प्रभारी निरीक्षक
उ0नि0 आशीष कुमार
उ0नि0 मुकेश थलेडी
हे0कानि0 मनोज कुमार
हे0कानि0 सुनीत कुमार
कां0 बृजेश कुमार
कां0 अरशद अली
कां0 आबिद अली
कां0 आजाद
हे0कानि0 हरेन्द्र पंवार
कां0 विनोद राणा
कां0 गौरव कुमार
कां0 विक्रान्त कुमार
उ0नि0 संदीप पंवार
कां0 बृजपाल
कां0 रविन्द्र चौहान
कां0 राजकुमार चौधरी
कां0 नितिन
कां0 नवीन कोहली
एसओजी टीम
उ0नि0 शैकी कुमार
कां0 ललित कुमार
कां0 ललित कुमार

