Breaking Newsउत्तराखंड

भाजपा ने उपनल कर्मियों के ‘समान काम समान वेतन’ निर्णय का किया स्वागत!

उपनल कर्मियों से किया वादा पूरा करने के लिए सीएम धामी का आभार : भट्ट

*धामी सरकार का फैसला, हजारों कर्मियों के बेहतर भविष्य का निर्णय: भट्ट*

*धामी कैबिनेट के फैसले, कर्मचारियों के साथ किसानों, युवाओं और न्यायिक सेवा हित में!*

देहरादून 15 जनवरी। भाजपा ने कैबिनेट द्वारा उपनल कर्मियों की समान काम समान वेतन पर सहमति का स्वागत किया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने हजारों कर्मियों के जीवन से जुड़े इस लंबित वादे के पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया है। वहीं कैबिनेट के अन्य 18 निर्णयों को जनहित में आवश्यक बताया है।

आज धामी कैबिनेट की बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णयों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री भट्ट ने इन्हें कल्याणकारी राज्य की अवधारणा के अनुरूप बताया है। उन्होंने कहा, उपनल कर्मी लंबे समय से समान काम समान वेतन की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर भाजपा की भी सैद्धांतिक सहमति थी। लिहाजा पूर्व में किए अपने वादे के अनुसार आज हमारी सरकार के निर्णय ने हजारों कर्मियों के बेहतर भविष्य की ईबारत लिखी है। सरकार का यह कदम बताता है कि उनके लिए कर्मचारी कल्याण और प्रदेशहित से बढ़कर कुछ नहीं है। इसके साथ ही भरोसा जताया गया है कि क्रमश शेष बचने वाले कर्मचारियों को भी शीघ्र इसका लाभ दिया जाएगा।

उन्होंने कैबिनेट में लिए आज सभी 19 फैसलों को राज्य के कर्मचारियों के साथ किसानों, युवाओं और न्यायिक व्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण बताया। जिसमें चाहे गन्ना क्रय मूल्यों को पड़ोसी राज्यों से बढ़ाकर 405 रुपए कुंतल करना हो, चाहे खेल कुंभ में पुरस्कारों की राशि को विभिन्न स्तरों पर 1लाख से लेकर 5 लाख तक करना हो, चाहे यूसीसी में किए संशोधन हो, चाहे विभिन्न विभागों में नए महत्वपूर्ण पदों का सृजन और सेवा नियमावली निर्माण हो, चाहे बागवानी मिशन में NT हैलेट पर राज्य सहायता 25 प्रतिशत तय करना हो या शीतकालीन सत्र संबंधित निर्णय हो

Related Articles

Back to top button