उत्तराखंडराज्य

गणतंत्र दिवस 2026 पर उत्तराखंड के 12 कर्मियों को वीरता/सेवा पदक

देहरादून, 25 जनवरी 2026। गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड, सिविल डिफेंस एवं सुधारात्मक सेवाओं में उत्कृष्ट, सराहनीय एवं विशिष्ट सेवा के लिए उत्तराखंड के 12 अधिकारियों/कर्मचारियों को वीरता एवं सेवा पदकों से सम्मानित किया गया है।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) से श्री योगेंद्र सिंह रावत, इंस्पेक्टर जनरल, उत्तराखंड को सम्मानित किया गया है।
गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर देशभर में पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड, सिविल डिफेंस एवं सुधारात्मक सेवाओं के कुल 982 कर्मियों को वीरता/सेवा पदक प्रदान किए गए हैं।
इनमें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) तथा सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) शामिल हैं।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) सेवा में विशेष रूप से उत्कृष्ट एवं विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है, जबकि सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) कर्तव्य के प्रति निष्ठा एवं मूल्यवान सेवाओं के लिए दिया जाता है।
देशभर में प्रदान किए गए 101 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से 89 पुलिस सेवा, 05 अग्निशमन सेवा, 03 सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड सेवा तथा 04 सुधारात्मक सेवाओं को प्रदान किए गए हैं।
इसी प्रकार, 756 सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) में से 664 पुलिस सेवा, 34 अग्निशमन सेवा, 33 सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड सेवा तथा 25 सुधारात्मक सेवाओं को प्रदान किए गए हैं।
उत्तराखंड से पदक प्राप्त करने वाले कर्मियों की सूची इस प्रकार है—
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम)
श्री योगेंद्र सिंह रावत — इंस्पेक्टर जनरल, उत्तराखंड
सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) – सुधारात्मक सेवा
श्री बीरबल यादव — हेड वार्डर, उत्तराखंड
सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) – पुलिस सेवा
श्रीमती ज्योति चौहान — इंस्पेक्टर
श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल — डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस
श्री शिवराज सिंह — डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस
श्री सुभाष चंद्र — इंस्पेक्टर
श्री साजिद अली — असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर
सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) – अग्निशमन सेवा
श्री मुकेश कुमार पोखरियाल — लीडिंग फायरमैन
श्री गिरीश चंद्र लोहानी — लीडिंग फायरमैन
सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) – होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस
श्रीमती मीना मोहन शर्मा — सेक्टर वार्डन
श्री रविंद्र मोहन काला — डिप्टी डिविजनल वार्डन
सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) – CBI
श्री धर्मेंद्र — इंस्पेक्टर, CBI (देहरादून शाखा)

Related Articles

Back to top button