उत्तराखंडधर्म/संस्कृति

खुडबुड़ा स्थित श्री ब्रजेश्वरी योगमाया माता मंदिर में 30 जनवरी को दसवां वार्षिक महोत्सव

देहरादून, 29 जनवरी। देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के खुडबुड़ा मौहल्ला स्थित एकमात्र प्रतिष्ठित श्री ब्रजेश्वरी योगमाया माता मंदिर में शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को दसवां वार्षिक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। यह महोत्सव अपराह्न 3:00 बजे से प्रारंभ होगा।
मंदिर के मुख्य ट्रस्टी मोती दीवान ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्षिक उत्सव के अवसर पर सायं 5:00 बजे माता योगमाया के भजनों के माध्यम से गुणगान किया जाएगा। इसके पश्चात खुडबुड़ा पुलिस चौकी के पुलिस अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सायं 5:30 बजे माता की आरती के उपरांत भक्तजनों को प्रसाद एवं जलपान वितरित किया जाएगा।
मुख्य ट्रस्टी ने बताया कि इस पावन अवसर पर माता योगमाया के सभी भक्तजनों को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और भक्तों में उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Back to top button