मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह (से नि) से की शिष्टाचार भेंट,दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
लोक भवन, देहरादून 01 फरवरी, 2026 । उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन, देहरादून में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। भेंट के दौरान राज्य के समसामयिक विषयों, विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के अनुभव एवं मार्गदर्शन को प्रदेश के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास, सुशासन एवं जनहित से जुड़े कार्यों में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।


