उत्तराखंडराजनीती

उत्तराखंड आंदोलनकारियों से दुर्व्यवहार करने वाली समाजवादी पार्टी का समर्थन लेगी कांग्रेस :दीप्ती रावत

कांग्रेस का हाथ, उत्तराखंड विरोधी समाजवादी पार्टी के साथ” :दीप्ती रावत

देहरादून 22 फरवरी। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संभावित गठबंधन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का उत्तराखंड की राजनीति में न तो कोई जनाधार है, न संगठनात्मक अस्तित्व और न ही कोई वोट बैंक। ऐसे दल के साथ कांग्रेस का गठबंधन उसकी राजनीतिक दिवालियापन और सत्ता के लिए किसी भी हद तक जाने की मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी वह दल है, जिसने हमेशा उत्तराखंड राज्य के गठन का विरोध किया। जब पूरा प्रदेश अलग राज्य की मांग को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रहा था, तब यही ताकतें आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रही थीं। उत्तराखंड आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज करवाया गया, माताओं-बहनों के साथ अभद्र व्यवहार हुआ और जनभावनाओं का दमन किया गया — यह इतिहास प्रदेश की जनता कभी नहीं भूल सकती।

दीप्ति रावत भारद्वाज जी ने कहा कि आज कांग्रेस का ऐसे दल के साथ हाथ मिलाना यह सिद्ध करता है कि कांग्रेस भी उत्तराखंड की भावनाओं के साथ कभी ईमानदार नहीं रही। जो दल राज्य निर्माण की भावना के विरोध में खड़े रहे, आज वही राजनीतिक स्वार्थ के लिए साथ आने का नाटक कर रहे हैं। यह गठबंधन उत्तराखंड की अस्मिता और बलिदानी आंदोलनकारियों का अपमान है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता सजग है और वह जानती है कि कौन प्रदेश के स्वाभिमान के साथ खड़ा रहा और कौन केवल राजनीतिक अवसरवाद में लिप्त रहा। भारतीय जनता पार्टी सदैव राज्य आंदोलन की भावना, शहीद आंदोलनकारियों के सम्मान और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है।

अंत में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता इस अवसरवादी और विचारहीन गठबंधन को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।

Related Articles

Back to top button