उत्तराखंडविविध

भाजपा उत्तराखंड के वैचारिक मुखपत्र “देवकमल” के संपादक राम प्रताप मिश्र “साकेती” का निधन

देहरादून 22 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के वैचारिक मुखपत्र “देवकमल” के संपादक श्री राम प्रताप मिश्र “साकेती” जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनके असामयिक निधन से संगठन एवं वैचारिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजेय कुमार तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए नेताओं ने कहा कि संगठन के विचारों को अपने सशक्त और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने में राम प्रताप मिश्र “साकेती” जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Related Articles

Back to top button