उत्तराखंडराजनीती

नवनियुक्त मंत्रियों ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, दी शुभकामनाएं

देहरादून,20 मार्च 2026। उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नवनियुक्त मंत्रियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा एवं राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी को मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
इसके अतिरिक्त नवनियुक्त मंत्री भरत सिंह चौधरी ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की, जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
वहीं, मंत्री खजान दास ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें मंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं देते हुए जनहित में कार्य करने की अपेक्षा जताई।
मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों से कहा कि वे प्रदेश के विकास और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।

Related Articles

Back to top button