उत्तराखंडराज्य

चार साल बेमिसाल: विकास, विश्वास और सुशासन का उत्तराखण्ड मॉडल

देहरादून 22 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने अपने चार वर्षों के कार्यकाल में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवतुल्य जनता का अटूट विश्वास ही सरकार को निरंतर बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड ने विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए, जिनसे प्रदेश की विकास यात्रा को गति मिली है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने “जन कल्याण सर्वोपरि” की भावना के साथ कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग—महिलाओं, युवाओं, किसानों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों—के उत्थान को प्राथमिकता दी है। सरकार की नीतियों और योजनाओं का उद्देश्य केवल विकास नहीं, बल्कि समग्र और संतुलित विकास सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र और राज्य के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन तथा संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत से उत्तराखण्ड आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेशवासियों का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद भविष्य में भी इसी तरह मिलता रहेगा।
उन्होंने कहा कि “विकसित भारत @2047” के लक्ष्य को साकार करने में उत्तराखण्ड एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button