उत्तराखंडराज्य

राज्यपाल ने बाबा साहेब आंबेडकर को किया नमन, बताया सामाजिक न्याय का अग्रदूत

देहरादून, 14 अप्रैल 2026 । उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने आज लोक भवन में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि बाबा साहेब का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने भारतीय समाज को नई दिशा प्रदान की और एक सशक्त, समतामूलक एवं समावेशी राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
राज्यपाल ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं और उनके विचारों को आत्मसात कर ही एक न्यायपूर्ण एवं प्रगतिशील भारत का निर्माण संभव है।

Related Articles

Back to top button