उत्तराखंडराजनीती

महिला अधिकारों की बड़ी बात करने वाले विपक्ष की सदन में खुली पोल: भट्ट

महिला आरक्षण पर सदन में विपक्षी रुख दुर्भाग्यपूर्ण, महिला विरोधी

*कानून, महिलाओं के मतदाता से देश भाग्य विधाता बनने का : भट्ट*

देहरादून 16 अप्रैल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी के भाषण को मातृ शक्ति सशक्तिकरण के प्रति एनडीए की गारंटी बताया है। वहीं उन्होंने इस मुद्दे पर सदन में जारी बहस के दौरान विपक्षी रुख को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए, महिला विरोधी मानसिकता से प्रेरित करार दिया।

उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि महिला अधिकारों को लेकर बड़ी-बड़ी बात करने वाले विपक्ष के शीर्ष नेताओं की पोल एक बार फिर सदन के अंदर खुल गई है। जिस तरह के तर्क विपक्षी नेताओं की तरफ से दिए गए, उससे शीशे की तरह साफ हो गया कि वो इस कानून को टालना चाहते हैं। हैरानी है कि वह एक लाइन में इस कानून का महिलाओं की नाराजगी से डर कर समर्थन करते हैं वहीं चार लाइनों में भ्रम और झूठ पर आधारित तरह तरह के विरोधी बयान देते हैं। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वे महिला आरक्षण कानून के पक्ष में है तो फिर तमाम किंतु परंतु क्यों लग रहे हैं। यदि उनको लगता है कि भाजपा इसका राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है तो उन्हें इस बिल का समर्थन कर लाभ लेने से किसने रोका है।

विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस कार्य को पूर्ववर्ती सरकारों ने दशकों तक इच्छाशक्ति की कमी के कारण अटकाए रखा। उसे आज भाजपा ने धरातल पर उतारा, बस यही कांग्रेस और तमाम विपक्षी पार्टियों को अखर रहा है उन्होंने एक बार फिर सभी दलों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सर्वसम्मति से इस बिल का समर्थन करने का आह्वान किया। महिलाओं को मतदाता के साथ देश का भाग्य विधाता बनाने के इस कानून अब कोई नहीं रोक सकता। लिहाजा सामाजिक और राजनैतिक बेहतरी इसमें है कि सब मिलकर देश की आधी आबादी के सशक्तिकरण में पूरा साथ दे।

Related Articles

Back to top button